आंखों के नीचे काले घेरों और सूजन से परेशान हैं तो ये उपाय अपनाएं
By Hemraj Yadav2023-05-07, 17:17 ISTnaidunia.com
कच्चा आलू
कच्चे आलू को किस कर इसका जूस निकाल लें। रुई की मदद से इसे आंखों के नीचे लगा लें। फिर 10 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को हल्का कर काले घेरों को कम करता है।
खीरा
खीरे के दो स्लाइस काटें और इन्हें आंखों के नीचे रख लें। 15-20 मिनट बाद हटा दें और चेहरे को धो लें। खीरे को अगर रोज लगाया जाए, तो आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो सकते हैं।
ठंडा टी-बैग
सबसे पहले टी-बैग को पानी में डुबोकर फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो आंखों पर 10 से 12 मिनट के लिए रख लें। इसका उपयोग रोज करें। कैफीन सूजन को दूर करता है।
एलोवेरा
एलोवेरा का जेल निकालकर उसे आंखों के नीचे लगा लें और रातभर के लिए छोड़ दें। या इसे लगाकर पांच से सात मिनट के लिए मसाज भी कर सकते हैं। फिर चेहरे को धो लें।
टमाटर और नींबू का रस
टमाटर का रस निकालकर उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिला लें। अब इसे मिक्स कर 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें।
गुलाब जल
कॉटन बॉल की मदद से आंखों पर गुलाब जल लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। गुलाब जल त्वचा को तरोताजा करने का काम करता है।
ठंडा दूध
रुई की मदद से आंखों के आसपास ठंडा दूध लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोजाना लगाएं। यह नाजुक त्वचा को फायदा पहुंचाता है।
संतरे का रस
संतरे का रस निकाल उसमें कुछ बूंदें ग्लूसरीन की मिला लें। अब इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए आंखों के नीचे लगा लें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
नारियल तेल
नारियल तेल की कुछ बूंदें लें और इससे आंखों के नीचे मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी से धो लें। यह आंखों के आसपास की सूजन को भी कम करता है।
पुदीना की पत्तियां
पुदीने की कुछ पत्तियां लें और इसे पीस लें। फिर इसे काले घेरे पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद धो लें। पुदीना प्राकृतिक तौर पर थकी हुई आंखों को आराम देने का काम करता है।
Vastu Upay: घर पर करें वास्तु के ये खास उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा