हमारी लाइफस्टाइल का सीधा प्रभाव हमारी सेहत पर होता है। उचित जीवन शैली नहीं होने पर कई लोग आज हार्मोनल इम्बैलेंस से परेशान हो जाते हैं।
हार्मोनल इम्बैलेंस होने पर वजन में बदलाव, इनफर्टिलिटी, अनियमित पीरियड्स, पाचन के साथ स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। मानसिक तनाव भी हो सकता है।
शरीर को एक्टिव रखने से भी हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या दूर होती है। इसके लिए रोज 30 से 40 मिनट वर्कआउट जरूर करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
ज्यादा मीठा खाने से हार्मोन बैलेंस खराब हो जाता है। चीनी से फ्रुक्टोज मिलता है। फ्रुक्टोज शरीर में लेप्टिन के उत्पादन को बढ़ने से रोकता है, जिससे मोटापा बढ़ता है।
आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हार्मोन संतुलन पर होता है। संतुलित आहार लेने से इंसुलिन कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियां नहीं होती है।
शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करना चाहिए। अच्छी नींद से तनाव भी कम होता है।