अंडा खाने से भी खुजली हो सकती है। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर की इम्यूनिटी से रिएक्ट कर सकता है। इससे खुजली के साथ ही अपच की समस्या भी हो सकती है।
खुजली होने पर मूंगफली का सेवन भी बंद कर दें। मूंगफली खाने से स्किन में सूजन और जलन की समस्या हो सकती है। एलर्जी का संबंध इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता से होता है।
खुजली की समस्या से परेशान व्यक्तियों को मसालेदार और जंक फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाने में शरीर को बहुत ज्यादा वक्त लगता है।
खुजली में तिल व इससे बनने वाली चीजों के सेवन से भी बचें। तिल के सेवन करने से रैशेज की समस्या भी बढ़ सकती है।
खट्टे फल व सब्जियां शरीर में पित्त दोष बढ़ाने का काम करते हैं। पित्त बढ़ने से ब्लड में गदंगी जमा होने लगती है। इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।
स्किन प्रॉब्लम्स के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन भी परेशानी पैदा कर सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो खुजली बढ़ाने का काम करता है।