सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो राहत देंगे ये घरेलू उपाय


By Sandeep Chourey28, Nov 2023 02:01 PMnaidunia.com

सर्दी का मौसम

सर्दियों के मौसम में अक्सर कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। यह दर्द काफी असहनीय होता है। ऐसे में आप ये घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

सरसों के तेल से मालिश

सर्दियों में जोड़ों की सरसों के तेल से मालिश करना चाहिए। सरसों का तेल गर्म होता है और यह हड्डियां को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

जोड़ों पर सिकाई

सर्दियों में जोड़ों की दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए गर्म पानी की थैली से सिकाई कर सकते हैं। इससे दर्द कम होता है।

मेथी का सेवन

मेथी भी जोड़ों का दर्द करती है। मेथी के बीजों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

लहसुन का तेल

आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन को रामबाण औषधि माना गया है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लहसुन की 2 से 3 कलियां भी जरूर खाना चाहिए।

हल्दी

हल्दी भी एक अच्छी औषधि है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। गठिया के मरीज जोड़ों पर हल्दी लगा सकते हैं।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल दर्द भी जोड़ों का दर्द होने पर राहत देता है। अरंडी के तेल को हल्का गर्म करके हल्के हाथों से जोड़ों पर मालिश करना चाहिए।

Haldi In Winter: सर्दियों में रामबाण है हल्दी, ये लोग ने करें सेवन