Haldi In Winter: सर्दियों में रामबाण है हल्दी, ये लोग ने करें सेवन


By Prakhar Pandey28, Nov 2023 12:54 PMnaidunia.com

लोकप्रिय मसाला

हल्दी एक लोकप्रिय मसाला है। सदियों से आयुर्वेद में इसके औषधीय उपयोग से कई बीमारियों का इलाज ढूंढा गया है। आइए जानते है सर्दी में इसके सेवन के फायदे और किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

आयुर्वेद में हल्दी

आयुर्वेद में हल्दी के गुणों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। सर्दियों में इसका उपयोग रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह सूजन भरने में भी अत्यंत लाभकारी होता है।

घाव भरने में आता है काम

हल्दी जहां इम्यूनिटी मजबूत करने में मददगार होती है, वहीं ये घाव भरने में भी काम आती है। हालांकि, सर्दियों में कुछ लोगों के इसके सेवन से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए

हल्दी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित और फायदेमंद होता है। लेकिन उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए की इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें वरना पीरियड्स प्रभावित हो सकते है।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं

शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अपनी डाइट में हल्दी का सेवन सीमित तौर पर ही करना चाहिए। ऐसा न करने से पेट में जलन, अपच, और दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड शुगर के मरीज

ब्लड शुगर के मरीजों को खानपान में खास ध्यान देना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर में जहां हल्दी के सेवन से आराम मिल सकता है। वहीं लो बीपी होने पर इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

एनीमिया के रोगी

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को एनीमिया कहते है। खून में आयरन की कमी होने पर एनीमिया जैसी बीमारी होती है। ऐसे में हल्दी के अधिक सेवन से आयरन का अवशोषण प्रभावित हो सकता है।

किडनी स्टोन

किडनी स्टोन से जूझ रहे मरीजों को भी हल्दी के सेवन से बचना चाहिए। इसमें उच्च मात्रा में ऑक्सालेट होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर गुर्दे की पथरी को जन्म देता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखते है ये लक्षण