चिलचिलाती गर्मी में पसीने के कारण पीठ पर घमौरियां होना एक आम समस्या है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक घमौरी से परेशान रहते हैं।
घमौरी होने का मुख्य कारण पसीने के अलावा हैवी मेकअप, टाइट कपड़े पहनना, सनस्क्रीन न लगाना जैसे कारण हो सकते हैं।
घमौरी होने पर 1 लीटर पानी में नीम की पत्तियां डालकर अच्छे से उबाल लें। इस पानी को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। घमौरियों की समस्याएं जल्द दूर होगी।
तुलसी की पत्तियों का पेस्ट घमौरियों पर लगाने से राहत मिलती है। तुलसी के लेप को पीठ पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से नहा लें।
मुल्तानी मिट्टी से स्किन को ठंडक मिलती है। 1 कटोरी में मुलतानी मिट्टी लेकर गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें और प्रभावित जगह पर लगाएं।
घमौरियों की समस्याओं को कम करने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। कॉटन के कपड़े में लपेटकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सिकाई करने से लाभ होगा।