नया फ्लैट खरीदे तो दक्षिण-पूर्वी कोने में जरूर रखें शोपीस ‘उल्लू’


By Sandeep Chourey23, Jun 2023 11:19 AMnaidunia.com

नए फ्लैट का वास्तु

यदि आप नए फ्लैट में शिफ्ट हो रहे हैं और वास्तु के अनुसार फ्लैट का निर्माण नहीं हुआ है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए इन वास्तु नियमों का पालन कर सकते हैं -

उत्तर पूर्व दिशा को खुला रखें

फ्लैट की उत्तर पूर्व दिशा से हवा और धूप आने दें। फ्लैट के उत्तर पूर्व की ओर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब हो सकती है।

घर में रखें शोपीस उल्लू

घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में एक 'उल्लू शोपीस' रखें। इसे घर में रखने से सारी नकारात्मकता समृद्धि और सकारात्मकता में बदल जाती है।

प्रवेश द्वार

फ्लैटों के लिए मुख्य द्वार एक प्रमुख वास्तु कारक है। घर का मुख्य द्वार बाकी दरवाजों से सबसे बड़ा होना चाहिए। यह सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

रसोई घर

घर में खाना पकाने का सबसे अच्छा स्थान घर का दक्षिण-पूर्वी कोना है। किसी अन्य दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना रसोइया के लिए हानिकारक माना जाता है।

पूर्व दिशा में पौधे लगाएं

वास्तु के अनुसार घर के पूर्व दिशा में बालकनी बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। यहां बालकनी में ढेर सारे पौधे लगाएं। सूर्य की पहली किरण पौधों पर पड़ना शुभ होता है।

मूर्तियों का मुख पश्चिम की ओर

घर में देवी देवताओं की मूर्ति या प्रतिमा का मुख हमेशा पश्चिम की ओर होना चाहिए। पूजा के दौरान आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है।

दक्षिण में स्टोर रूम

फ्लैट में स्टोर रूम दक्षिण या दक्षिण पूर्वी दिशा में रखना अच्छा होता है। बाथरूम आदि भी दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

Vastu Tips: तरक्की के लिए ऐसे करें ऑफिस टेबल को मेंटेन