काले और घने बालों के लिए इस टॉनिक का करें उपयोग


By Prakhar Pandey03, Jun 2023 11:36 AMnaidunia.com

फिक्रमंद

बालों को लेकर हम काफी फिक्रमंद रहते हैं। आइए जानते हैं बालों को काला और घना रखने वाले टॉनिक के बारे में।

बाल

बाल किसी भी व्यक्ति के लुक में और निखार लाने का काम करते हैं। लेकिन खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते बालों का झड़ना और पकना शुरू हो जाता हैं।

प्याज

प्याज का रस बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं माना जाता हैं। इसके प्रयोग से आपके बालों का टूटना गिरना भी बंद हो सकता हैं।

टॉनिक

प्याज का रस और करी पत्ता का घोल बनाने के लिए 2 ग्लास पानी गरम करें और इसमें 1 बड़ी प्याज काटकर डालें। साथ ही इसमें 3 चम्मच मेथी दाना, 3 चम्मच कलौंजी और 2 मुट्ठी कड़ी पत्ते घोल में मिलाएं।

घोल

घोल को धीमी आंच पर पकाने के बाद जब घोल आधा रह जाएं तो इसे छान लें और ठंडा होने के पश्चात इसे स्प्रे बोतल में डालकर स्टोर कर लें।

रस

प्याज के रस में सल्फर अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। बालों की ग्रोथ और न्यूट्रिशन के लिए प्याज के रस में मिलने वाला एंटीऑक्सीडेंट भी बालों को काला रखने में मददगार होता हैं।

शैंपू

शैंपू करने के बाद ही प्याज और कड़ी पत्ता के इस सॉल्यूशन को बालों की जड़ों में स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद स्कैल्प की हाथों से मसाज करें।

बाल धोएं

स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज के एक घंटे बाद बालों को धो लें। इस सॉल्यूशन को लगाने से पहले आप पहले आप हेयर स्पेशलिस्ट से भी परामर्श कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जान लें आंखों के मेकअप का सही तरीका, नहीं रहेगा संक्रमण का खतरा