करवा चौथ व्रत से पहले ये खाएं तो नहीं लगेगी ज्यादा भूख


By Sandeep Chourey31, Oct 2023 09:47 AMnaidunia.com

सेहत का रखें ध्यान

करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए विवाहित महिलाएं पूरे दिन जल-अन्न त्याग कर उपवास करती हैं। ऐसे में कई बार महिलाओं की सेहत भी खराब हो जाती है।

व्रत से पहले खाएं ये चीजें

ऐसे में हम यहां आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें महिलाएं व्रत के एक दिन पूर्व या सूर्योदय से पहले सेवन कर सकती है, जिससे दिनभर वे ऊर्जावान महसूस करेगी।

खूब पानी पिएं

व्रत के एक दिन पहले बहुत पानी पिएं। व्रत के एक दिन पहले ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिससे एसिडिटी की समस्या हो।

सलाद ज्यादा खाएं

व्रत से एक दिन पहले सलाद का सेवन ज्यादा करना चाहिए। सलाद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है।

फलों का सेवन

शरीर में पानी की कमी को दूर करने वाले फलों का सेवन करें। इसके लिए आप नारियल पानी के साथ-साथ केला, अनार, सेब आदि का सेवन कर सकते हैं।

सरगी से पहले

व्रत वाले दिन सुबह सरगी लेने से पहले पेठा, सिंघाड़ा या ड्राई फ्रूट भी खा सकती है। इसके अलावा दलिया, मूंगदाल आदि का भी सेवन कर सकती है।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। गर्भावस्था में बगैर डायट के पूरे दिन रहना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

विटामिन-D पाने के लिए धूप में कब बैठें?