सराफा बाजार में गराडू कई दुकानों पर मिल जाएगा। बैंगनी रतालू या शकरकंद के बड़े टुकड़ों को डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद इस पर विशेष मसाला डालकर परोसा जाता है।
बड़े आकार की जलेबी को जलेबा कहा जाता है। इसे रबड़ी के साथ खा सकते है। गरमा गरम जलेबी को ठंडी रबड़ी के साथ मिलाकर खाने का मजा कुछ और है।
जोशी दही बड़ा हाउस उड़ने वाले दही बड़े परोसता है। यहां चटनी और कुछ छिड़के हुए कच्चे मसालों के साथ मीठे दही में लिपटे हुए बड़े आकार के दही बड़े मिलते हैं।
भुट्टे का कीस इंदौर का व्यंजन है। यह मसालों के साथ दूध में पकाया गया कसा हुआ मक्का है। इसके ऊपर कसा हुआ नारियल और धनिया डालते हैं। यह मीठा, खट्टा और मसालेदार होता है।
नारियल क्रश जाहिर तौर पर इंदौर में बहुत प्रसिद्ध है। यह नारियल पानी, चीनी, पानी और नारियल मलाई की तैयारी है। आप सराफा बाजार जाएं तो एक बार इसे अवश्य टेस्ट करें।
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो सराफा बाजार में किसी भी दुकान से गुलाब जामुन खरीद सकते हैं। यहां के गुलाब जामुन का टेस्ट आपका दिल खुश कर देगा।