लेट नाइट खाना खाते हैं, तो पाचन शक्ति पर असर पड़ता है। दरअसल, खाने के बाद कोई एक्टिविटी नहीं होती है और सीधे बेड पर जाते हैं। ऐसे में एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
लेट नाइट खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, समय पर न खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे कैलोरी सही से बर्न नहीं होती। इसी वजह से वजन बढ़ता है।
अगर लेट नाइट खाने की आदत है, तो अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है, उन्हें रात में नींद नहीं आती। लेट खाने के कारण भी नींद में कमी आ सकती है।
देर रात भोजन करने से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी भी हो सकती है, और हाई ब्लड प्रेशर हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित होता है।
देर रात खाना खाने से शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है। खासकर जो डायबिटीज के मरीज होते हैं, उनको देर रात खाना खाने से बचना चाहिए।
देर रात खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।
अगर लेट नाइट खाना खाते हैं तो खाने के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करें। इसके बाद ही बेड पर जाएं।
जंक फूड लेने से बचें, डिनर में हेल्दी फूड्स को शामिल करें। डिनर में उन चीज़ों का सेवन करें, जिसमें फाइबर अधिक मात्रा में हो।