शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खतरनाक होता है। इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रखने के लिए कुछ फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सेब बेहद लाभकारी फल है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो हमारे हार्ट को स्वस्थ रखता है। सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
केला फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के स्तर को कम करने में मददगार है। केले में मौजूद फाइबर शरीर को स्वस्थ रखता है।
अनानास विटामिन, खनिज का स्रोत है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
खट्टे फल विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं।
एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए लाभकारी होता है। इनमें ओलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।