शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर गठिया या अर्थराइटिस की बीमारी होती है। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो।
यदि आप गठिया के दर्द से जूझ रहे हैं तो वेजिटेबल ऑयल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे मांसपेशियों की सूजन बढ़ जाती है।
अर्थराइटिस की समस्या होने पर खट्टे फल जैसे संतरा, आंवला या नींबू आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-C कैल्शियम की परत को नुकसान पहुंचाता है।
बैंगन में सोलानिन नामक कंपाउंड होता है, जो गठिया में हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है। सोलानिन हड्डियों को कमजोर करता है। इससे जोड़ों का दर्द बढ़ता है।
यदि आपको भी गठिया की समस्या है तो कॉफी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है और यह हड्डियों को कमजोर करती है।
शराब पीने वाले लोगों की हड्डियां तुलनात्मक रूप से ज्यादा कमजोर होती हैं। बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने से गठिया की समस्या बढ़ सकती है।