High BP की है शिकायत तो आज ही छोड़ दें ये चीजें


By Ekta Sharma04, Aug 2023 04:19 PMnaidunia.com

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन इसे दवाओं और कुछ चीजों के परहेज से कंट्रोल किया जा सकता है।

आज ही छोड़ें ये चीजें

नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 माना जाता है, लेकिन 130/90 भी चिंताजनक नहीं है। इससे ऊपर जाने पर ये सेहत पर बुरा असर डालता है। इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है।

कैफीन

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वह कैफीन से दूर रहें। उनके लिए कॉफी और सोडा जैसे ड्रिंक नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। चाय से भी परहेज करें।

शुगर

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को शुगर या मीठी चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए। ज्यादा शुगर खाने से मोटापा बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदेह है।

नमक

ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं। नमक का ज्यादा सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

अचार

नमक खाने को जल्दी सड़ने से बचाता है। नमक वाली संरक्षित चीजों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है। इसमें सबसे पहले तो अचार ही आता है, इसलिए इसके सेवन से बचें।

मसाले

ज्यादा स्पाइसी फूड हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकते हैं। कम मसालों वाला खाना ही खाएं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं कॉर्न