ये बीमारियां हो तो भूलकर भी न खाएं अंडा


By Sandeep Chourey03, Aug 2023 08:56 AMnaidunia.com

इन बीमारियों में न खाएं अंडा

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन कुछ बीमारियां होने पर अंडे का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ रहता है, उन्हें अंडे खाने से बचना चाहिए क्योंकि अंडा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

हो सकती है एलर्जी

अंडा खाने से एलर्जी भी हो सकती है। अगर आपको अंडा खाने के बाद उल्टी, मितली और पेट दर्द की समस्या होती है तो अंडा खाने से बचना चाहिए।

डायबिटीज

शुगर मरीजों को भी अंडा नहीं खाना चाहिए। डायबिटीज रोगियों को अंडे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। डायबिटीज मरीजों के लिए यह फायदेमंद नहीं है।

वजन बढ़ाता है अंडा

यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है तो अंडा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि अंडा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। डायटीशियन से सलाह लेकर ही अंडे का सेवन करना चाहिए।

किडनी के मरीज

यदि आपको किडनी स्टोन या किडनी से संबंधित अन्य कोई दिक्कत है तो अंडे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। अंडा खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ये टूथ पाउडर