ज्यादातर लोग पीले दांतों से परेशान होते हैं। इतना ही नहीं, लोग इसकी वजह से खुलकर स्माइल भी नहीं कर पाते हैं।
हर किसी की इच्छा होती है कि उसके दांत भी सफेद और चमकदार बन जाएं। इसके लिए लोग तरह-तरह के टूथ पाउडर का प्रयोग भी करते हैं।
पीले दांतों में प्लाक से लेकर कैविटी होने का खतरा भी बना रहता है। चलिए जान लेते हैं कि दांतों को चमकदार बनाने के लिए क्या करना चाहिए।
वैसे तो दांतों को सफेद बनाने के लिए बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मौजूद है। लेकिन आज हम आपको हर्बल सामग्री से घर में ही टूथ पाउडर बनाने के बारे में बता रहे हैं।
दालचीनी की मदद से दांतों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके टूथ पाउडर के लिए दालचीनी में बेकिंग सोडा, सी सॉल्ट जैसी चीजों को मिला सकते हैं।
चमकदार दांतों के लिए आप बेकिंग सोडा और नमक का टूथ पाउडर तैयार कर सकते हैं। नमक के एंटी-बैक्टीरियल गुण मसूड़ों की सूजन को भी दूर करने में मदद करेंगे।
नीम के टूथ पाउडर को भी घर में ही तैयार किया जा सकता है। इसमें आप तुलसी के पत्तों को भी शामिल कर सकते हैं।
सफेद और चमकदार दांतों के लिए आप रोजाना इन तमाम पेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे आपके दांत बेहद जल्द सफेद हो जाएंगे।