हिंदू मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव भोले भंडारी है और बहुत जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की उपासना से सभी दुख दूर हो जाते हैं।
भगवान शिव या शिवलिंग की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि शिवलिंग पर दूध अर्पित करें तो इन बातों की सावधानी जरूर रखें -
शिवलिंग पर दूध अर्पित करते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह नहीं करना चाहिए क्योंकि इस दिशा को भगवान शिव का मुख्य प्रवेश द्वार माना गया है। यह शुभ नहीं होता है।
शिवलिंग पर दूध अर्पित करते समय हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुंह करें। इस दिशा में मुंह करके जल चढ़ाने से माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के लिए चांदी और कांसे के पात्र का उपयोग करना चाहिए। स्टील या तांबे के पात्र से शिवलिंग पर दूध नहीं चढ़ाना चाहिए।
भगवान शिव को जल और दूध की धारा बेहद प्रिय है। शिवलिंग पर तेजी से जल या दूध नहीं चढ़ाना चाहिए। पतली धार के साथ मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शिवलिंग पर दूध या जल अर्पित करते समय खड़े नहीं रहना चाहिए। हमेशा बैठकर पूजा करना चाहिए। दूध या जल भी गर्म नहीं होना चाहिए।