कम पैसों में घूमें भारत की ये खूबसूरत जगहें


By Ekta Sharma03, Jun 2023 06:17 PMnaidunia.com

खूबसूरत जगहें

हर कोई पूरी दुनिया घूमना चाहता है, लेकिन कई बार बजट न हो पाने के कारण और टूरिस्ट प्लेस के काफी महंगे होने के कारण लोग घूम नहीं पाते हैं।

लो बजट टूरिस्ट प्लेस

अगर आप भी अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं और कहीं घूमना चाहते हैं तो लो बजट में हम आपके लिए भारत की कुछ खूबसूरत जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं।

दार्जिलिंग

भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक दार्जिलिंग है। ये किसी जन्नत से कम नहीं है। पहाड़ों और हरियाली के नजारों को देखने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर घूमना आपको सस्ता पड़ेगा।

उदयपुर

उदयपुर एक शानदार जगह है। यहां पर जाने के बाद आप झील में नाव की सवारी का आनंद जरूर लें। यहां का विंटेज कार म्यूजियम भी बहुत खूबसूरत है। कम समय में लो बजट के लिए उदयपुर एक अच्छी जगह है।

वाराणसी

वाराणसी अपने नाम की तरह ही बेहद खूबसूरत है। यहां आपको कई सारे मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां रहना और खाना काफी सस्ता है। यहां का शांत वातावरण आपको सुकून का अहसास कराएगा।

मैक्लोडगंज

हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक मैक्लोडगंज है। यहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। साथ ही डल झील, बौद्ध मंदिर, चर्च ऐसी जगह हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

पुडुचेरी

पांडिचेरी या पुडुचेरी भारत का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। यहां का खाना काफी टेस्टी होता है। रहने के लिए आपको कम कीमत पर जगहें भी मिल जाएंगी।

रायपुर जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर, आएगा मजा