ज्योतिष के अलावा शकुन शास्त्र में हमारे आसपास होने वाली घटनाओं या जीव जंतुओं की गतिविधियों के आधार पर भविष्य के संकेत समझे जाते हैं -
शकुन शास्त्र के मुताबिक घर में मकड़ी होना अशुभ होता है, लेकिन मकड़ी की कुछ हलचलों से भविष्य में होने वाले कुछ शुभ संकेतों को भी समझा जा सकता है।
सुबह उठते ही मकड़ी को जाले पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह शुभ होता है। सपने में भी अगर मकड़ी जाल बुनते दिखे तो इससे करियर में सफलता मिलती है।
यदि किसी नए कार्य की शुरुआत के समय ही कोई मकड़ी जाला बुनते हुए दिख जाए तो इसे शुभ माना जाता है। आपको कार्य में सफलता मिलती है।
साफ-सफाई के दौरान बहुत सी मकड़ियां एक साथ दिखना अशुभ होता है। एक साथ कई मकड़ियों का दिखना किसी बड़ी मुसीबत का संकेत होता है।
अगर मकड़ी जाला बुनते हुए नीचे की ओर जाती दिखाई दे तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। किसी परिचित से आप लंबे समय से लिए बिछुड़ सकते हैं।