रास्ते में शव यात्रा दिखते ही कर लें ये काम, चमक जाएगी किस्मत


By Ritesh Mishra15, Jan 2025 05:00 PMnaidunia.com

कई बार जब हम रास्ते से गुजर रहे होते हैं तो शव यात्रा दिखाई पड़ जाती है। इस दौरान आप कुछ साधारण से उपाय करके पुण्य और धन प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, उन उपायों के बारे में जिससे किस्मत चमक सकती है।

शव यात्रा दिख जाए तो क्या करें?

अगर रास्ते में जाते समय शव यात्रा दिख जाए तो कुछ समय के लिए आपको उसी जगह पर खड़ा हो जाना चाहिए और मृतक की आत्मा की शांति के भगवान से प्रार्थना करें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।

शव पर सिक्का डालने से क्या होता है?

यदि आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको शवयात्रा दिखाई दे तो वहीं रुक जाएं और सिक्का जावकर मृतक को प्रणाम करें। ऐसा करने से आपको अपने सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी।

सावन महीने में शव यात्रा का दिखना

अगर आपको सावन महीने में शव यात्रा दिख जाए तो ये शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मृतक की आत्मा शिव में लीन हो जाती है।

राम का नाम जपना

अगर आपको रास्ते शवयात्रा दिखे तो राम नाम का जाप करना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपको मृतक को मोक्ष की प्राप्ति होगी।

ब्राह्मण की शव यात्रा

अगर आपको रास्ते में जाते समय किसी ब्राह्मण की शव यात्रा दिख जाए तो कंधा देना न भूलें। यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।

शव यात्रा दिखने पर मखाना डालना

अगर आपको रास्ते में जाते समय शव यात्रा दिख जाए तो मृतक के ऊपर मखाना डालना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

बुरी बलाओं से बचना

अगर रास्ते में शव यात्रा दिखाई दे, तो उसे प्रणाम करने के बाद घर जाकर अपने गंगाजल की बूंदे डाले। इससे बुरी बलाएं आपसे दूर रहती हैं।

इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सफेद रंग का कपड़ा किस दिन पहनना चाहिए?