आंवले के पत्तियों का करें ये उपाय, दूर होगा कर्ज


By Ayushi Singh18, Feb 2025 08:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को पूजनीय माना जाता है और इसके उपाय को करने से कई परेशानियां दूर होती है। आइए जानते हैं कि आंवले के पत्तियों का करें ये उपाय, दूर होगा कर्ज-

कर्ज से मुक्ति

अगर जीवन में कर्ज का सामना कर रहे हैं तो आंवले के पततियों को सूखा लें। उसके बाद पत्तियों का चूरा और कपूर दोनों को कागज में लपेट लें। इसे पर्स में रखें और ऐसा करने से कर्ज दूर होने लगता है।

प्राप्त होती है कृपा

आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और इस पेड़ की पूजा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।

मिलता है आर्थिक लाभ

आंवले की कुछ पत्तियों को बुधवार के दिन लाल कपड़े में लपेटे और इसे तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

बनते हैं विवाह के योग

आंवले की पत्तियों को 6 हल्दी की गांठ लगाकर पीले कपड़े में बांध दें। उसके बाद अलमारी में सही तरीके से रखें। ऐसा करने से विवाह के योग जल्दी बनते हैं।

सुख-समृद्धि का वास

कहा जाता है कि घर में आंवले का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे खुशियों का आगमन होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।  

आंवले के पत्तियों का ये उपाय करने से कर्ज दूर होगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

Chanakya Niti: इन 5 जगहों पर रहने वाले लोग कभी नहीं होते हैं सफल