सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। इनमें कुछ अच्छे तो कुछ बुरे होते हैं। वहीं, कई सपने बेहद खास होते हैं।
अगर आप भी कुछ खास सपनों को देखते हैं, तो समझ लें कि आपके घर जल्द शहनाई बजने वाली है। आसान शब्दों में कहें तो आपकी शादी बहुत जल्द होने वाली है।
अगर आप आभूषण पहनने के सपने देखती हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है। वहीं, कुछ दिनों में आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं।
अगर आप सपने में डांस कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द आपके घर शहनाई बजने वाली है। शादीशुदा लोग सपने में डांस करते देखते हैं, तो उनका दांपत्य जीवन सुखमय बीतने वाला है।
अगर सपने में आप अपने पार्टनर के साथ किसी मेले में घूम रहे हैं, तो ये संकेत है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है।
सपने में शहद दिखना भी शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपकी शादी जल्द हो जाएगी। खासकर, सपने में शहद खाना ज्यादा ही शुभ होता है।
स्वप्न शास्त्र में भी मोर के पंख को अति शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में मोर पंख देखने का मतलब होता है कि आपकी शादी बहुत जल्द होगी। शादी में आ रही सभी बाधाएं जल्द दूर होंगी।