पेट के बल सोएंगे तो इन बीमारियों का होगा खतरा


By Sandeep Chourey06, Jul 2023 10:34 AMnaidunia.com

सोने की गलत पोजीशन

कई लोगों को रात में पेट के बल सोने की आदत होती है। पेट के बल सोना भले ही उन्हें सुकून देता हो लेकिन सोने की ये गलत पोजीशन कई शारीरिक दिक्कत दे सकती है -

पेट दर्द की समस्या

पेट के बल सोने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और इस कारण से पाचन की समस्या हो सकती है। अपच, कब्ज, पेट दर्द हो सकता है।

रीढ़ की हड्डी में दर्द

पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी पर भी असर हो सकता है। बैक बोन के प्राकृतिक शेप में धीरे-धीरे बदलाव होने लगता है। कमर दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है।

बदन दर्द

पेट के बल सोने से शरीर में वायु का संचार ठीक से नहीं हो पाने के कारण शरीर के कई हिस्सों में दर्द बना रह सकता है। शरीर में झनझनाहट होने लगती है।

गर्दन में दर्द

पेट के बल सोने से सर्वाइकल पेन की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए।

ये सावधानी रखें

सोते समय कभी भी मोबाइल न देखें और ज्यादा ऊंचा तकिया भी नहीं लेना चाहिए। सर्वाइकल पेन होने पर खास तकिए का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

मोती की तरह चमकेंगे दांत, बस लगाएं ये पेस्ट