गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में इस मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।
गर्मी में ज्यादा ठंडी चीजें खाने और पीने से बचना चाहिए। ये चीजें थोड़ी देर के लिए शरीर को ठंडक तो दे देती हैं, लेकिन इनकी त्वचा की रक्त कोशिकाएं पिचक जाती है।
गर्मी के मौसम में ज्यादा मसालेदार या तेल वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। ये चीजें आपको बीमार कर सकती हैं। इनसे फूड पाइजनिंग की आशंका रहती है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।
आपको जब भी कोई फल खाना हो तो तुरंत काटकर खाएं। फ्रिज में ज्यादा समय तक रखे कटे हुए फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मी में दूध से बनी सब्जी जैसे मलाई कोफ्ता या पनीर की सब्जी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इस तरह की सब्जियां गर्मी में जल्दी संक्रमित या खराब हो जाती हैं।
गर्मी में पसीने के रूप में शरीर से पानी निकलता है। इसलिए इस सीजन में खूब पानी पीना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।