तमन्ना भाटिया जैसी फिटनेस चाहिए तो फॉलो करें ऐसी लाइफस्टाइल


By Sandeep Chourey25, Jan 2024 11:23 AMnaidunia.com

तमन्ना की फिटनेस

तमन्ना भाटिया अपनी फिटनेस के कारण कई लोगों की चहेती है। यही कारण है कि अधिकांश लड़कियां यह जानना चाहती है कि आखिर तमन्ना का डाइट प्लान क्या है?

कार्डियो एक्सरसाइज

हम यहां आपको तमन्ना भाटिया की फिटनेस सीक्रेट के बारे में बता रहे हैं। तमन्ना को कार्डियो करना पसंद है, क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है। मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

अनुशासन का पालन

Tamannaah Bhatia रोज सख्त अनुशासन का पालन करती है। वर्कआउट के दौरान वेट, क्रंचेस, एब्स, कार्डियो वर्कआउट जरूर करती हैं।

पिलेट्स का अभ्यास

तमन्ना अपने रूटीन भी पिलेट्स की प्रैक्टिस भी जरूर करती है। इससे शरीर में लचीलापन आता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

योगाभ्यास

किसी भी तरह के तनाव को कम करने के लिए Tamannaah Bhatia योगाभ्यास भी जरूर करती है। योगासन से भी तेजी से कैलोरी बर्न होती है और शरीर लचीला रहता है।

तैराकी भी पसंद

तमन्ना भाटिया को तैराकी करना भी काफी पसंद है। यह वजन कम करने की एक शानदार एक्सरसाइज है। तैराकी से बाहें, कूल्हों और कंधों को मजबूत कर सकते हैं।

रोज जरूर खाएं

दही तमन्ना की तरह फिटनेस पाने के लिए आपको भी अपनी डाइट में रोज दही लेना चाहिए। दही एक शानदार प्रोबायोटिक है। तमन्ना इसे नियमित रूप से खाती हैं।

हरी सब्जियों का सेवन

सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का खाना, तमन्ना भाटिया हरी सब्जियों का सेवन जरूर करती है। इसके अलावा बादाम दूध, नट्स, केला भी खाती है। रात में सूप लेती है।

मजबूत दांतों के लिए क्या खाएं?