गर्मी में बीमारियां से बचना है तो जरूर खाएं ये 7 सब्जियां


By Sandeep Chourey02, Jun 2023 10:58 AMnaidunia.com

शरीर में पानी की कमी

गर्मी के मौसम में पानी की कमी से कई शारीरिक समस्या हो जाती है। ऐसे में इस मौसम में खानपान में बेहद सावधानी रखने की जरूरत होती है।

सब्जियों का करें सेवन

गर्मी में लूज मोशन, कब्ज, गैस, एसिडिटी की परेशानी से बचने के लिए सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। ये सब्जियां शरीर को फायदा पहुंचाती है -

सहजन

सहजन में एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है। गर्मियों में थकावट और कमजोरी की समस्या को दूर करने में सहायक होती है।

भिंडी

भिंडी पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी मददगार है।

करेला

करेला का स्वाद भले ही कुछ लोगों को पसंद न आता हो लेकिन यह सब्जी कई गुणों की खान है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में यह सहायक होता है।

खीरा

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर खीरे का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में पानी की पूर्ति करता हैं।

परवल

परवल विटामिन-ए, विटामिन-बी 1, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खून को साफ करने में मदद करता है और स्किन को हेल्दी रखता है।

लौकी

लौकी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करती है।

क्या आप बालों में सही तरीके से शैंपू करते हैं? जानिए यहां