अमीर बनना है तो तत्काल छोड़ें ये बुरी आदतें, देवी लक्ष्मी होती हैं नाराज


By Sandeep Chourey02, Aug 2023 10:01 AMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

भगवान विष्णु ने गरुड़ पुराण ग्रंथ में कई ऐसे कामों के बारे में जिक्र किया है, जिन्हें वर्जित माना गया है। ये बुरी आदतें राजा को भी रंक बना देती हैं।

अमीर बनने की लालसा

हर आदमी अपने जीवन में अमीर बनने की लालसा रखता है। हर कोई चाहता है कि वह सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करें, लेकिन अनजाने में ये गलतियां भी कर देता है।

न करें धन का घमंड

गरुण पुराण के अनुसार, धन होने का घमंड कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति बौद्धिक रूप से कमजोर हो जाता है, ऐसे घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

तत्काल लालच छोड़े

लालच जैसी बुरी आदत के कारण सुखी परिवार भी गलत मार्ग को अपना लेता है। ऐसे लोग कभी सुखी जीवन नहीं जी पाते। ज्यादा लोभ करने से बचना चाहिए।

आलस्य न करें

परिश्रम करने से कभी भी बचना नहीं चाहिए। आराम पसंद लोगों के यहां लक्ष्मी जी तनिक देर भी नहीं ठहरती है। जो धन मेहनत से कमाते हैं, उससे ही सुख मिलता है।

गंदे वस्त्र न पहने

घर में साफ-सफाई जरूर रखें। मां लक्ष्मी ऐसे स्थान पर निवास करती है, जहां साफ-सफाई रहती है। गरुण पुराण के अनुसार, गंदे कपड़े को बिल्कुल भी धारण नहीं करना चाहिए।

देर तक न सोएं

रोज सुबह ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, सूर्योदय के बाद तक सोने वाले उन्नति नहीं कर पाते हैं।

तमिलनाडु की सैर करें तो जरूर देखें इन 8 मंदिरों का वैभव