घुटनों के दर्द से छुटकारा पाना है तो इन चीजों का करें सेवन


By Hemraj Yadav20, May 2023 01:37 PMnaidunia.com

पपीते का सेवन करें

घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।

विटामिन-सी और कैल्शियम

पपीते में विटामिन- सी और कैल्शियम होता है, जो घुटनों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। पपीते के सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

बथुआ का साग खाएं

बथुआ में कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। इसके सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है।

लहसुन का सेवन करें

लहसुन के सेवन से भी घुटनों के दर्द में भी आराम मिलता है। लहसुन की कली को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे घुटनों के दर्द में जल्द आराम मिलता है।

अखरोट खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए अखरोट खाने की भी सलाह देते हैं। इसके सेवन से भी जॉइंट पेन में आराम मिलता है।

मेथी दाना

आधा चम्मच मेथी दाना का पाउडर खाना खाने के बाद सुबह-शाम गर्म पानी से खाएं। इससे आपके घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।

अदरक

चाय, सब्जी, चटनी और अचार के माध्यम से अदरक का सेवन प्रतिदिन करें। यह घुटनों के दर्द के लिए ही अन्य जोड़ों के दर्द में भी राहत देती है।

Chewing Gums: च्युइंगम खाने के भी होते हैं फायदें, खासबातें जान लें