करौंदा में विटामिन सी मौजूद होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ ही ग्लो भी बढ़ाता है। विटामिन सी बढ़ती उम्र के असर को थामने में मददगार होता है।
करौंदा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से होने वाले प्रभाव को कम करता है। फ्री रेडिकल हमारी कोशिकाओं को डैमेज करते हैं। इससे समय से पहले उम्र का असर दिखता है।
तेज धूप के कारण अगर आपको टैनिंग हो गई है, तो करौंदा का इस्तेमाल करें। करौंदा का जूस निकाल लें और इसमें बेसन मिलाएं। अब इस मास्क को टैनिंग वाली जगह लगाएं।
10 से 12 करौंदे को ब्लेंडर में शहद के साथ पीस लें। अब इसमें दो चम्मच ऑर्गन ऑइल मिला लें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट तक लगाकर रखें।
इस फेस मास्क से 10 मिनट चेहरे की मसाज करें। नाक और फोरहेड पर भी मसाज करें, जिससे डेड स्किन निकल जाए। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। चेहरा चमकता हुआ नजर आएगा।
किडनी को हेल्दी रखता है। वजन कम करने में मददगार। सूजन को कम करता है। यूरिनरी ट्रैक्ट की समस्या दूर करता है। कैंसर की संभावना कम होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर।
करौंदा दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। इससे दांत मजबूत होते हैं और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। यह सांस की दुर्गंध और पायरिया जैसी परेशानी भी दूर करता है।
करौंदा पेट संबंधी परेशानियों को दूर करता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या दूर होती है। यह आंतों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।