बच्चे के सही विकास के लिए सभी पोषक तत्वों से भरपूर आहार देना बेहद जरूरी है। संतुलित खानपान के बच्चे की सेहत पर गहरा असर होता है।
यदि आप बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो ऐसे में बच्चे की डाइट में बदलाव जरूर करना चाहिए। बच्चे को ये चीजें खिलाएंगे तो हाइट तेजी से बढ़ेगी।
पालक, मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। यह बच्चे की हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होती है।
बादाम, अखरोट और चिया सीड्स हेल्दी फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम के बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। शरीर को ऊर्जावान बनाकर रखते हैं।
फिश, बीन्स जैसी खाद्य सामग्री में ऐसे अमीनो एसिड होते हैं, जो टिश्यूज की रिपेयरिंग, मांसपेशियों की बढ़ोतरी और हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है। ये बच्चों को जरूर देना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से हड्डियों की डेंसिटी बेहतर होती है। ये प्रोडक्ट कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो लंबाई बढ़ाने में मददगार होते हैं।
संतरे, जामुन और पपीता जैसे फल विटामिन से भरपूर होते हैं। इन फलों में विटामिन-C, कोलेजन प्रोडक्शन और हड्डियों के स्वास्थ्य और एंटीऑक्सीडेंट के लिए जरूरी है।