थायराइड का पता आंखों से चलेगा, यहां जानें तरीका


By Sahil28, Feb 2024 12:20 PMnaidunia.com

थायराइड के लक्षण

आंखों में केवल प्यार ही नजर नहीं आता है। इनमें देखकर थायराइड के लक्षणों का भी पता चलता है। दरअसल, थायराइड के मरीजों की आंखें भी इस समस्या की तरफ इशारा करती हैं।

आंखों में नजर आते हैं बदलाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि थायराइड के मरीजों की आंखों में कभी ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसका बुरा असर आंखों के आसपास की मांसपेशियों पर देखने को मिलता है।

आईबॉल पर सूजन आना

थायराइड नेत्र रोग के चलते आंखों में आने वाली सूजन आईबॉल में देखने को मिलती है। इस अवस्था में ऐसा लगने लगता है कि मानो आंखें अपने सॉकेट से बाहर आ सकती हैं।

आंखे निकल आती हैं बाहर

सबसे पहले बता देते हैं कि थायराइड ग्लैंड हमारे गले में मौजूद होता है। यदि इसके काम में किसी भी तरह की कोई कमी आती है तो इसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है।

बड़ी-बड़ी आंखें नजर आना

थायराइड का एक लक्षण आंखों में यह भी नजर आता है कि आंखें बड़ी नजर आने लगती हैं। इसका दूसरा बड़ा लक्षण होता है कि पलकों पर सूजन आ जाती हैं।

आंखों के आसपास होता है नुकसान

थायराइड आई रोग के बारे में बता दें कि यह एक ऑटोइम्यून बीमारी होती है। इसका मतलब निकलता है कि ये बीमारी आपके आंखों के आसपास के टिश्यू को नुकसान पहुंचाती है।

आंखों में आ सकता है अंधापन

शायद आपको अनुमान भी नहीं होगा कि थायराइड नेत्र रोग की वजह से आंखों में अंधापन भी आ सकता है। हालांकि, ऐसा ज्यादातर गंभीर मामलों में ही देखने को मिलता है।

थायराइड का इलाज

इस डिजीज का इलाज करने के लिए आंखों पर नजर रखें। किसी भी तरह के बदलाव को नजरअंदाज न करें। आंखों को कवर करके रखने की कोशिश करें। वहीं, आंखों के एक्सपर्ट्स की सलाह भी जरूर लें।

यहां हमने जाना कि थायराइड होने पर आंखों में क्या लक्षण नजर आते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटापा कम करने के लिए कौन सी दाल खाएं?