गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना है तो इन बातों का रखें ध्यान


By Sandeep Chourey02, Apr 2024 01:40 PMnaidunia.com

गर्मी में डाइट

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के बाद डाइट में बदलाव करना भी जरूरी होता है। गर्मी में खानपान में इन बातों की सावधानी जरूर रखें।

पाचन की समस्या

गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और इस कारण से वात, पित्त और कफ का असंतुलन हो सकता है। पेट में जलन व पाचन की समस्या हो सकती है।

खूब खाएं तरबूज

गर्मियों में तरबूज का सेवन ज्यादा करना चाहिए। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-सी और विटामिन-ए की कमी नहीं होती है।

खीरा दूर करता है टॉक्सिन

गर्मी के मौसम में खीरे का भी खूब सेवन करना चाहिए। यह एक हाइड्रेटिंग फूड है, जो पूरा पानी से भरपूर होता है। यह शरीर को तापमान को कंट्रोल करके रखता है।

नारियल का पानी

गर्मी के मौसम में नारियल का पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं।

पुदीना का शरबत

गर्मी में खुद का तरोताजा रखने के लिए पुदीना का शरबत पीना चाहिए। यह पाचन ठीक करने के साथ-साथ इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक होता है।

दही देता है ठंडक

दही पाचन में सहायक होता है। शरीर की गर्मी को कम करने के साथ-साथ सूजन को भी कम करता है। दही के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है।

क्या आप भी हैं Anxiety के शिकार? ऐसे लगाएं पता