तेजी से वजन कम करना है, तो पिएं इन सब्जियों का जूस


By Ekta Sharma02, Sep 2023 05:36 PMnaidunia.com

मोटापा कम करने के लिए

बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम है। लेकिन बिजी लाइफ में एक्सरसाइज के लिए टाइम निकालना काफी मुश्किल हो जाता है।

हेल्दी और आसान तरीका

अगर आप भी मोटापा कम करने के लिए आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको कुछ सब्जियों के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वजन कम करने में मददगार साबित होते हैं।

पालक का जूस

पालक में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर में खून की पूर्ति करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें।

पत्तागोभी का जूस

पत्तागोभी का जूस पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इसमें आप नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।

चुकंदर का जूस

वजन कम करने में चुकंदर का जूस फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, पाचन में भी सहायक होता है। इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

लौकी का जूस

लौकी जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। आप अपनी डाइट में लौकी का जूस शामिल कर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

गाजर का जूस

वजन घटाने के लिए गाजर का जूस फायदेमंद होता है। यह जड़ वाली सब्जी फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वजन कंट्रोल करने में मददगार है।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो इन फलों का करें सेवन