हिंदू धर्म ग्रंथों में मलमास का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक मलमास 18 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है, जो 16 अगस्त 2023 तक चलेगा।
पौराणिक मान्यता के मुताबिक, मलमास को अधिक मास भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मलमास के दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं।
अधिक मास में योग निद्रा में रहने के बावजूद भक्तों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस दौरान भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करना चाहिए।
मलमास के दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, वास्तु पूजा आदि शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इस दौरान दान-पुण्य ज्यादा करना चाहिए।
अधिक मास के दौरान रोजाना भगवान हरि की पूजा-आराधना और मंत्रों का जाप करना चाहिए। भगवान विष्णु के नाम पर हवन करना शुभ होता है।
मलमास के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मलमास में रोज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना भी शुभ माना जाता है। रोज पानी में दूध मिलाकर तुलसी माता को अर्घ्य दें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मलमास में भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करने के बाद तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाएं। तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाने से धन प्राप्ति होती है।