शनिदेव को प्रसन्न करना है तो जल्द छोड़ दें ये 6 बुरी आदतें


By Sandeep Chourey08, May 2023 09:23 AMnaidunia.com

न्याय के देवता है शनिदेव

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है और शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

खराब कर्म से नाराज

व्यक्ति के खराब कर्मों से शनि नाराज भी होते हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिससे शनिदेव नाराज हो जाता है।

क्रूर ग्रह है शनिदेव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को क्रूर ग्रह माना गया है। कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो तो व्यक्ति को नकारात्मक फल मिलते हैं, वहीं शुभ शनि सफलता दिलाते हैं।

जानबूझकर उधारी रोकना

यदि किसी व्यक्ति से पैसे उधार लिए हैं तो उसे तत्काल वापस कर देना चाहिए। जानबूझकर किसी का पैसा रखने से शनिदेव नाराज होते हैं।

पैर घसीट कर न चलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पैर घसीट कर चलने वालों से शनि क्रोधित रहते हैं। शनि की नाराजगी की वजह से बने-बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं। आर्थिक तंगी होती है।

बैठे-बैठे पैर न हिलाएं

कई लोगों बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत होती है, ऐसा करने से भी शनिदेव नाराज होते हैं। बेवजह पैर हिलाना एक बुरी आदत है, जिससे जीवन में तनाव बढ़ता है।

किचन में जूठे बर्तन पड़े रहना

ज्योतिष के मुताबिक किचन में लंबे समय तक जूठे बर्तन पड़े रहना भी शुभ नहीं माना जाता है। शनिदेव की नाराजगी से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

बाथरूम हमेशा गंदा रहना

जिन लोगों के बाथरूम हमेशा गंदे रहते हैं, उनसे भी शनि देव प्रसन्न नहीं रहते हैं। बाथरूम को गंदा बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए।

बुजुर्गों का सम्मान न करना

बुजुर्गों और असहायों का अनादर करने से भी शनिदेव नाराज होते हैं। शनि देव की क्रूर दृष्टि का सामना करना पड़ता है और जीवन में अशांति आती है।

Sankashta Chaturthi 2023 : विघ्न दूर करने के लिए रखें संकष्ट चतुर्थी व्रत