पेट की चर्बी कम करना है तो ऐसे करें स्ट्रॉबेरी का सेवन


By Sandeep Chourey08, Mar 2024 02:26 PMnaidunia.com

स्ट्रॉबेरी के फायदे

स्ट्रॉबेरी खाने में जहां स्वादिष्ट होती है, वहीं दूसरी ओर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी का उचित तरीके से सेवन किया जाए तो पेट की चर्बी कम की जा सकती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

स्ट्रॉबेरी सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-C से भरपूर होती है। यह मौसमी संक्रमण से सुरक्षा करने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है।

स्ट्रॉबेरी में कम कैलोरी

स्ट्रॉबेरी का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है।

पेट की चर्बी

वजन घटाने के लिए दही के साथ मिलाकर स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। शरीर का वजन तेजी से कम होता है।

स्ट्रॉबेरी स्मूदी

पेट की चर्बी को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी स्मूदी का सेवन करना चाहिए। स्मूदी पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

स्ट्रॉबेरी ओट्स

वजन घटाने के लिए ओट्स के साथ स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ओट्स भी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप सुबह नाश्ते में ले सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म में सुधार

स्ट्रॉबेरी के सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। स्ट्रॉबेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करती है।

करौंदा खाने से दूर होंगी ये 5 स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं