एक उम्र के बाद यदि खानपान में सावधानी न बरती जाए तो शरीर में फैट बढ़ना शुरू हो जाता है और खराब लाइफस्टाइल के कारण कमर फैलने लगती है।
यदि आप भी अपनी चौड़ी कमर के कारण शर्मिंदगी महसूस करते हैं तो अपनी डेली डाइट में इन 5 सब्जियों का सेवन जरूर करें, जो कमर कम करने में सहायक है -
पालक एक कम कैलोरी वाली सब्जी है जो आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वजन घटाने में सहायक होती है।
ब्रोकोली में फाइबर और विटामिन-C काफी होता है। इसके अलावा पालक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो फैट नहीं बढ़ने देता है।
पत्ता गोभी एक क्रुसिफेरि वाली सब्जी है, जो फाइबर में उच्च और कैलोरी में कम होती है। पत्ता गोभी को अच्छे से साफ करके खाना चाहिए। यह तेजी से वजन घटाती है।
फूलगोभी हाई फाइबर वाली सब्जी है। फूलगोभी खाने से आप कम कैलोरी का सेवन करते हुए पेट भरा महसूस करते हैं। फूलगोभी खाने से फैट घटता है।
शिमला मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। शिमला मिर्च नियमित रूप से खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।