सर्दियों में हेल्दी रहना है तो जरूर खाएं ये हरी सब्जियां


By Sandeep Chourey06, Nov 2023 03:36 PMnaidunia.com

कमजोर इम्युनिटी

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण लोग जुकाम और फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में खानपान को लेकर अलर्ट रहना बेहद जरूरी है।

सब्जियां और फल

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां और फल मिलते हैं, जिन्हें डायट में शामिल करके आप खुद को हेल्दी बना सकते हैं।

मेथी

सर्दियों में ​मेथी के साग खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की भारी मात्रा से भरपूर होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है।

ग्वार फली

ग्वार फली में फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मददगार होता है।

धनिया पत्ती ​

धनिया पत्ती आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है।

पालक

पालक की सब्जी पाचन को ठीक करती है। यह कैंसर से भी बचाव करती है। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत करने में भी मददगार होती है।

सरसों की साग

सरसों की साग सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। यह साग हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद होती है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ पाचन को भी ठीक करती है।

जानिए अजवाइन खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ