शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डाइट लेना बेहद जरूरी होता है।
विटामिन-D शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
विटामिन-D सूर्य के प्रकाश के अलावा डाइट के जरिए भी प्राप्त होता है। यदि आप हड्डियां मजबूत करना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में ये चीजें जरूर खाएं -
ब्रेकफास्ट में स्मूदी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। स्मूदी फ्रूट्स, नट्स और दही से तैयार किया जाता है। दही के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक होता है।
ब्रेकफास्ट में आप Cereals लेकर भी विटामिन-D की पूर्ति कर सकते हैं। इसके साथ आप गर्म दूध भी ले सकते हैं। यह कैल्शियम से भरपूर होता है।
सुबह ब्रेकफास्ट में मशरूम पास्ता की डाइट भी विटामिन डी से भरपूर होती है। इसमें पनीर भी ले सकते हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए यह काफी हेल्दी नाश्ता हो सकता है।
सुबह के ब्रेकफास्ट में ऑमलेट काफी हेल्दी विकल्प है। यह विटामिन-D रिच फूड है। ऑमलेट की जर्दी में फैट अधिक होता है, ऐसे में इससे कमर की चर्बी बढ़ सकती है।