आंखों की रोशनी कम हो रही है तो ये 5 यौगिक क्रियाएं होगी फायदेमंद


By Sandeep Chourey07, Mar 2024 02:46 PMnaidunia.com

आंखों की सेहत

हमारे शरीर में आंखें अत्यधिक संवेदनशील एवं उपयोगी अंग है। हमारे दैनिक जीवन की शुरुआत ही सुबह आंखें खोल कर होती है। ऐसे में आंखों को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है।

आंखों के लिए योगासन

आंखों की कई समस्याओं को योगासन व प्राणायाम के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है। योगा एक्सपर्ट अल्पना पांडेय हमें ऐसी ही यौगिक क्रियाओं के बारे में जानकारी दे रही है।

जलनेति

सुबह उठ कर खाली पेट नेति पात्र ले कर एक नाक में पानी डालें और दूसरी से निकलने दें इस क्रिया से नाक, गला और आंखों की सफाई हो जाती है।

नेत्र संचालन

गर्दन को स्थिर रखते हुए आंखों की पुतली को ऊपर नीचे, दाएं-बाएं 10-10 बार घुमाएं। देर तक नासाग्र पर बिना पलकें झपकाए देखने से भी आंखों को एक्सरसाइज होती है।

त्राटक क्रिया

योग की षटक्रियाओं में त्राटक क्रिया का भी महत्व है। हाथ के अंगूठे को 2 फीट दूरी से पास और दूर बिना पलकें झपकाए देखना त्राटक कहलाता है। जब तक आंसू नहीं निकलते तब तक एकटक देखना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

आंखों को हेल्दी रखने के लिए भोजन में विटामिन-A से भरपूर कद्दू, गाजर, हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इससे आंखों की ज्योति तेजी से बढ़ती है।

ये फल भी फायदेमंद

मौसमी फल जैसे अमरूद, नींबू, केला, संतरा, सेवफल, पपीता और अंगूर का नियमित सेवन करना भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है।

हड्डियों को फौलादी कैसे बनाएं?