यदि आप भी नींद के दौरान तेज खर्राटे भरते हैं और इस कारण से दूसरों की नींद खराब हो रही है तो आपको इन घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए।
कुछ लोगों को खर्राटे स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में खर्राटों से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं।
कई बार लोगों को मोटापे के कारण भी खर्राटे की समस्या होती है। वजन कम करने से खर्राटे कम हो सकते हैं। गले पर पड़ने वाला दबाव कम होने से फायदा हो सकता है।
शरीर में पानी की कमी के कारण भी खर्राटों की समस्या हो सकती है। हाइड्रेट रहने से गले और नाक के टिशू को चिपचिपा होने से रोका जा सकता है।
नियमित व्यायाम करने से भी खर्राटों की समस्या कम कर सकते हैं। एक्सरसाइज से गले की मांसपेशियों सॉफ्ट होती है और खर्राटे आना कम हो जाता है।
खर्राटों से परेशान हैं तो शराब के साथ-साथ अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा धूम्रपान भी नहीं करना चाहिए।
सोने की पोजीशन भी खर्राटों को कम करने में मदद कर सकती है। करवट लेकर सोना फायदेमंद हो सकता है।