गलत खानपान के बाद लोगों का वजन बढ़ने लगता है, लेकिन वजन अधिक बढ़ने के कारण शरीर में कई तरह की समस्या भी पैदा होने लगती है।
इमली का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है क्योंकि इसमें गुणकारी तत्व पाए जाते है, लेकिन उसका पानी भी कम लाभकारी नहीं होता है।
अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हो रहे है, तो टेंशन न लें। इमली का स्वाद वाला पानी वजन को कम करने में मददगार हो सकता है।
इमली पोषक तत्व से भरपूर होता है। इमली में फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो शरीर के वजन को कम करता है।
इमली में इसके साथ ही हाइड्रोक्सी सिट्रिक एसिड भी पाया जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट को वसा में परिवर्तित करने के लिए एंजाइम एमाइलेज को रोककर फिर आपकी भूख मर जाती है।
अब रही बात इमली के पानी को बनाने की, तो उसके लिए 2 कप पानी लें उसमें थोड़ी सी इमली को मिलाएं फिर उसमें हल्का शहद, नींबू रस मिलाकर उबाल लें। इस तरह से इमली पानी तैयार हो जाएगा।
इमली पानी का अगर आप लगातार 12 दिन भी इस्तेमाल कर लें, तो इसका असर शरीर में दिखने लगता है।
इस तरह इमली का पानी पीने से वजन कम हो सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ