रिलेशनशिप में बहस और लड़ाई का भी होता है महत्व, जानें कैसे


By Sahil03, Mar 2024 01:29 PMnaidunia.com

लड़ाई से बचने की सलाह

घर के बड़े-बुजुर्ग कपल को लड़ाई-झगड़े से बचने की सलाह देते हैं। हालांकि, एक रिसर्च में इस बात का पता चला है कि रिश्ते की मजबूती के लिए लड़ाई करना भी जरूरी है।

पार्टनर की लड़ाई होना

हाल ही में एक हुई स्टडी में इस बात की जानकारी मिली है कि पार्टनर के साथ हेल्दी ढंग से लड़ाई करना बिल्कुल भी गलत नहीं होता है।

रिलेशनशिप में बहस का महत्व

मजबूत रिश्ते में बहस का भी अपना एक अहम स्थान होता है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान को शिकायत उससे ही करता है, जिससे उसे कोई उम्मीद होती है।

कॉन्फ्लिक्ट को टालने का तरीका

किसी भी बड़े कॉन्फ्लिक्ट को टालने का आसान तरीका है कि छोटी सी लड़ाई कर ली जाए। इससे सामने वाले का मन भी हल्का हो जाएगा और आपको उनकी मन की बात भी जान जाएंगे।

लड़ने के बाद रूठना भी जरूरी

ऐसा माना जाता है कि लड़ाई के बाद रूठना भी जरूरी होता है। दरअसल, आपकी नाराजगी किसी बात को लेकर है तो उसे एकदम खत्म कर देना भी सही नहीं होता है।

नकारात्मक बात न करें

बहस शुरू होने की कुछ मिनटों में ध्यान रखें कि आप कोई नकारात्मक बात अपने पार्टनर को न बोलें। ऐसा करने से आपके बीच कोई गंभीर लड़ाई पैदा हो सकती है।

बात कहने की होनी चाहिए छूट

रिलेशनशिप में पार्टनर को अपनी बात कहने की पूरी छूट होनी चाहिए। ऐसा न करने वालों के रिश्ते लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं।

कॉमन पॉइंट ढूंढना

लड़ाई के दौरान कॉमन पॉइंट ढूंढना भी जरूरी होता है। ऐसा न करने वाले कपल को बहस का कोई खास फायदा नहीं मिल पाता है।

यहां हमने जाना कि रिलेशनशिप में लड़ाई का क्या महत्व होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्लड प्रेशर और गंदे कोलेस्ट्रॉल के लिए काल हैं ये 4 हर्ब्स