योग शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें


By Sahil17, Jul 2023 09:00 AMnaidunia.com

योग

बिगड़ते लाइफस्टाइल के बीच शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग का विशेष महत्व है। हेल्थ के अलावा स्ट्रेचिंग के लिए भी योग को बेस्ट माना जाता है।

जरूरी बातें

अगर आप भी स्वास्थ्य के लिए योग शुरू कर रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। इसकी मदद से आपको योग का डबल फायदा मिलेगा।

खाली पेट

योग के आसन को खाली पेट करना बेहतर होता है। अगर आपको सुबह उठते ही कुछ खाने की आदत है तो योग करने के समय में थोड़ा अंतर रखें।

शांति में करें योग

योगासन करते समय शांत माहौल होना चाहिए। इसलिए सुबह जल्दी उठकर योग किया जाता है, ताकि शांत वातावरण मिल सके।

मोबाइल फोन

योगाभ्यास करते समय मोबाइल फोन और टीवी का प्रयोग करने से बचना चाहिए। दरअसल, एकाग्रता के साथ योग करने से ज्यादा फायदा मिलता है।

ट्रेनर

अगर आपको योग के बारे में जानकारी नहीं है तो आप ट्रेनर की मदद ले सकते हैं। योग की जानकारी रखने वाला आपको सही जानकारी दे पाएगा।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार को योग की शुरुआत करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे करने से शरीर का वॉर्मअप भी हो जाता है। साथ ही, यह शरीर की कई परेशानियों को भी दूर करता है।

नियमित अभ्यास

योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। अगर आपने योग करने की शुरुआत की है तो नियमित अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुरे दौर में मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखते हैं ये टिप्स