ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करेंगे ये 7 फूड्स


By Prakhar Pandey23, Jul 2023 08:03 AMnaidunia.com

ब्लड सर्कुलेशन

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर कई प्रकार की बीमारियां पनप सकती हैं। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना बेहद जरूरी होता हैं। आज हम आपको बताएंगे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने वाले 7 फूड्स के बारे में।

एवोकाडो

एवोकाडो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने के लिए और दिल की बीमारियों को ठीक करने में बेहद फायदेमंद होता है। एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है इसलिए भी यह ब्लड सर्कुलेशन के लिए एक बेहतरीन फूड है।

प्याज

प्याज खाने से भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अंदर कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो आर्टरीज को बंद होने से रोकते है।

अनार

अनार का बीपी और हार्ट के पेशेंट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। इसके अंदर मिलने वाले पोषक तत्व शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के फ्लो को भी बेहतर करता है।

मेवा

बादाम और अखरोट भी शरीर में रक्त प्रवाह को सुधारने में बेहद फायदेमंद माने जाते है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तो बढ़ता ही है साथ ही कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता हैं।

लहसुन

लहसुन के सेवन के वैसे तो कई फायदे होते है। लेकिन इसमें मिलने वाला एसिलिन और सल्फर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में बेहद लाभकारी होता है। नियमित रूप से सही मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए।

टमाटर

टमाटर में एंजियोटेंसिन-परिवर्तित एंजाइम को रोकते है। टमाटर में मिलने वाला लाइकोपीन हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता हैं।

बेरीज

बेरीज जैसे कि ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनोइड्स होते है जो आर्टरीज को फैलाते है। बेरीज के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन में तो फायदा मिलता ही है साथ ही शरीर को अन्य बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आम के पत्ते पानी में उबालकर पीने के फायदे