इन 5 आदतों को लें सुधार, सुबह बगैर अलार्म खुल जाएगी आंख


By Sahil27, Sep 2023 08:00 AMnaidunia.com

सुबह जल्दी उठना

हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए लाभकारी होता है, लेकिन कुछ गलत आदतों की वजह से ऐसा करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

लाइफस्टाइल

बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से भी आपका सोने और उठने का समय प्रभावित होता है। समय रहते अगर इसमें बदलाव नहीं किया जाता है तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इन आदतों को बदल लें

सुबह बगैर अलार्म समय से उठने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना होगा। इन आदतों को बदलने से सुबह जल्दी उठने में कोई परेशानी नहीं होगी।

चाय या कॉफी न पिएं

सुबह जल्दी उठने के लिए शाम को समय से सोना पड़ता है। यदि आप रात के समय चाय या कॉफी पीते हैं तो रात के समय जल्दी नींद नहीं आती है।

रात को हल्का खाना खाएं

यह कहावत तो आपने भी सुनी होगी कि सुबह का खाना राजा की तरह और शाम का गरीब की तरह करना चाहिए। दरअसल, रात को ज्यादा खाना खाने से शरीर में सुस्ती बढ़ जाती है।

सोने से पहले न चलाएं फोन

कुछ लोग सोने से पहले भी मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से स्क्रीन की ब्लू लाइट का प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से आप सही से सो नहीं पाते हैं।

रूटीन पर ध्यान दें

सुबह समय पर उठने के लिए जरूरी है कि आप अपना एक रूटीन जरूर बनाएं। कुछ लोग वीकेंड पर जरूरत से ज्यादा सो लेते हैं, लेकिन ऐसा करना भी सही नहीं होता है।

एक्सरसाइज करें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप नियमित एक्सरसाइज करें। इसकी मदद से आपको नींद से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रेकफास्ट न करने से इन 5 बीमारियों का बढ़ता है खतरा