ब्रेकफास्ट न करने से इन 5 बीमारियों का बढ़ता है खतरा


By Sahil26, Sep 2023 06:30 PMnaidunia.com

सुबह नाश्ता करना

कुछ लोगों को रात के समय देर से सोने और सुबह नाश्ता न करने की आदत होती है। हालांकि, ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत सेहत के लिए हानिकारक है।

बीमारियों का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाश्ता न करने से इंसान को कई प्रकार के रोग घेर सकते हैं। सुबह का नाश्ता पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए जरूरी होता है।

ब्लड शुगर में गिरावट

सुबह अच्छे से नाश्ता न करने से ब्लड शुगर में गिरावट हो सकती है। यदि आप रोजाना ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो इस परेशानी के बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

तनाव

अमेरिका में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि सुबह के समय नाश्ता न करने से तनाव की परेशानी बढ़ सकती है। स्ट्रेस लेवल कम करने के लिए ब्रेकफास्ट करना जरूरी है।

कैंसर का खतरा

हाल में हुए एक अध्ययन से यह भी पता चला है कि ब्रेकफास्ट न करने से कैंसर का खतरा भी हो सकता है। विशेषकर जो लोग किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, उन्हें नाश्ता जरूर करना चाहिए।

वजन बढ़ना

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो इससे अन्य अनहेल्दी चीजें खाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। यह आदत बाद में वजन बढ़ने का कारण बनती है।

बालों का झड़ना

सुबह खाली पेट रहने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। पोषक तत्वों के अभाव में बालों के झड़ने की परेशानी भी बढ़ जाती है।

दिल की बीमारियों का खतरा

दरअसल, ब्रेकफास्ट स्किप करने से दोपहर के समय ज्यादा भूख लगती है और लंच में लोग ज्यादा खा लेते हैं। ओवर ईटिंग करने वालों के लिए हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मियों को मिलेगा DA, जानें ताजा अपडेट