धनतेरस पर किस दिशा में दीपक जलाएं?


By Ayushi Singh28, Oct 2024 02:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सभी लोग अपने घर के लिए नई चीजों की खरीदारी करते हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किस दिशा में दीपक जलाएं-

ईशान कोण दिशा

धनतेरस के दिन ईशान कोण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

देवताओं की दिशा

इस दिशा को देवताओं की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

सेहत रहती है अच्छी

ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहती है और बीमारियां दूर होती है।

बनी रहती है कृपा

धनतेरस के दिन इस दिशा में दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और वह प्रसन्न भी होती है।

इस दिशा में न जलाएं

धनतेरस के दिन पश्चिम दिशा की ओर दीपक नहीं जलाना चाहिए। इससे धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

माना जाता है शुभ

धनतेरस के दिन इस दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में बरकत भी बनी रहती है।

धनतेरस पर ईशान कोण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दिवाली के दिन सूखा धनिया खरीदना शुभ क्यों होता है?