वास्तु शास्त्र में दवाइयों को रखने से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। यदि दवा को गलत दिशा में रखा जाता है तो घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है।
दवा रखने के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें कभी भी पश्चिम या उत्तर दिशा में रखने से बचना चाहिए। इस गलती की वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं।
यदि आप इस दिशा में दवाइयां रखते हैं तो गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है। स्वस्थ रहने के लिए वास्तु शास्त्र के इस नियम का जरूर पालन करें।
वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को भी दवाइयां रखने के लिए अशुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति लंबे समय तक बीमारी की चपेट में रहता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गलत दिशा में दवा रखने वाले लोग बीमारी से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। दवा खाने का खास असर भी उनकी सेहत पर नहीं पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के अंदर जरूरत पड़ने पर ही दवाइयां लेकर आएं। बेवजह दवा रखने से दोष लगने का खतरा बना रहता है।
बता दें कि दवाइयों को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और बीमारियों की गिरफ्त से जल्दी छुटकारा मिल जाता है।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
दवाओं के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ