पपीते का सेवन सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही फायदेमंद पपीते के रस के भी हैं। इसमें विटामिन ए, बी, डी, आयरन प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
कच्चे पपीते का रस से दाद, खाज, खुजली और स्किन से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ते हैं, जिससे कई परेशानियों हो सकती हैं।
दाद, खाज-खुजली तेजी से फैलता है। यदि आप भी इससे परेशान हैं, तो उसे खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं दाद, खाज, खुजली में पपीते के रस का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
दाद, खाज-खुजली में पीते के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कच्चे पपीते के रस को शरीर के प्रभावित हिस्से में लगाना होगा। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिख जाएगा।
पपीते का रस एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, यह एक्जिमा के कारण होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
कच्चे पपीते के रस से त्वचा की खुजली और जलन को शांत करने में मदद मिलती है। इसे लगाने से त्वाचा पर ठंडक का अनुभव होता है।
पपीते में विटामिन ए और सी होते हैं, यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं। यह एक्जिमा से होने वाली रूखी और फटी त्वचा को मॉइस्चराइज बनाते है।
पपीते में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में सहायता करते हैं, यह त्वचा को साफ और नई कोशिकाओं का निर्माण तेज करने में मदद करते हैं।
कच्चे पपीते का रस अपच की समस्या में भी काम आता है। इसी तरह की स्वास्थय से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com